WhatsApp Group

dhan 4, अच्छी व्यवस्था से धान खरीदी सुचारू रूप से हो रही
dhan 4, अच्छी व्यवस्था से धान खरीदी सुचारू रूप से हो रही

धमतरी। चालू खरीफ विपणन वर्ष में धमतरी के सोरम स्थित धान खरीदी केंद्र में अब तक 1254 किसानों से 31 हजार 716 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है। सोमवार तीन जनवरी को केंद्र में अपना 65 किं्वटल 60 किलो धान बेचने के लिए लेकर पहुंचे सोरम के श्री झुम्मन लाल साहू कहते हैं कि उनके साढ़े चार एकड़ की भूमि में उपजे धान को वे लेकर आए हैं। टोकन पहले से ही मिल गया था, इसलिए केन्द्र पहुंचने पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अब तक तीन किश्तों में कुल 30 हजार रूपए की राशि मिली है। इसी तरह 52 वर्षीय श्री हीरा राम साहू ने 40 किं्वटल धान, श्री भगवानी राम निषाद ने 24 क्विंटल 80 किलो धान समर्थन मूल्य पर बेचा। श्री निषाद बताते हैं कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीन किश्तों में उन्हें चार-चार हजार रुपए, कुल 12 हजार रुपए मिले। यह उनके लिए काफी फायदेमंद रहा। उन्होंने इसका उपयोग कृषि और घरेलू काम में किया।

इसे भी पढ़ें  धमतरी जिले में अब तक 75236 किसानों से धान की खरीदी

सोरम के 58 वर्षीय श्री नन्द किशोर साहू ने सोमवार को 20 किं्वटल 40 किलो धान समर्थन मूल्य पर बेचा है। वे बताते हैं कि दीवाली के ठीक पहले राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त उनके खाते में आई, इससे उनकी दिवाली और खुशियों भरा रहा और त्यौहार को अच्छे से मानने में उनके परिवार को सहूलियत हुई। ज्ञात हो कि सोरम खरीदी केंद्र में इस साल 11 गांव के 2200 किसानों से 60 हजार किं्वटल धान खरीदी समर्थन मूल्य पर की जानी है। इसमें सोरम सहित भटगांव, गोकुलपुर, बोरिदखुर्द, बेलतरा, रुद्री, मरादेव, बेंद्रानवागांव, नवागांवखुर्द, सोरिदभाट, श्यामतराई के पंजीकृत किसान सम्मिलित है। गौरतलब है कि गत वर्ष यहां पांच नए पक्के चबूतरे बनाए गए। वर्तमान में यहां कुल 15 पक्के चबूतरे हैं। इसके अलावा यहां सात जनवरी तक के लिए किसानों को टोकन जारी किया जा चुका है और पर्याप्त मात्रा में बारादाने की उपलब्धता केन्द्र में है। इन सब व्यवस्थाओं की वजह से यहां किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं आ रही। इसके लिए किसान प्रदेश के मुखिया और ज़िला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जताते हैं।

इसे भी पढ़ें  उच्च रक्तचाप के मरीजों को मिल रही नियमित जांच व उपचार की सुविधा

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *