WhatsApp Group

जगदलपुर में हुआ 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ
जगदलपुर में हुआ 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ

रायपुर । 21वीं राज्य राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ आज जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में किया गया। 25 से 28 नवम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, नारायणपुर विधायक व हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एमआर निषाद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत जगदलपुर में तैराकी, वाटर पोलो और योग प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। इस प्रतियोगिता में राज्य के 05 खेल जोन से लगभग 500 खिलाड़ी और अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी पर्वतारोहण अकादमी: श्री भूपेश बघेल : एवरेस्ट फतह करने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी नैना सिंह धाकड़ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *