WhatsApp Group

राजधानी के मरीन ड्राइव स्थित वाइट अर्थ कैफे में हुक्का पिलाते दो संचालक गिरफ्तार
राजधानी के मरीन ड्राइव स्थित वाइट अर्थ कैफे में हुक्का पिलाते दो संचालक गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस ने थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राईव स्थित वाइट अर्थ कैफे में हुक्का पिलाते दो संचालक गिरफ्तार किया है। कैफे में देर रात्रि पार्टी एवं हुल्लड़बाजी करते 06 व्यक्तियों के विरूद्ध भी की गई प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी करने के साथ ही हुक्का पिलाने वालों के संबंध में कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबिर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों एवं हुक्का पिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 01-02.12.2021 की दरम्यानी रात थाना तेलीबांधा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राईव स्थित वाइट अर्थ कैफे के संचालक द्वारा अपने कैफे में हुक्का पिलाया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त कैफे में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान लोगों को हुक्का पिलाते वाइट अर्थ कैफे के संचालक तनूज पंजवानी व रवि आहूजा को पकड़कर उनके कब्जे से 03 नग हुक्का पार्ट एवं राॅ मेटेरियल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया।

इसे भी पढ़ें  Raipur : Chief Minister congratulates Scientists for successful launch of New Year's first Mission Communication Satellite

कैफे के संचालकों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने एवं कैफे के विरूद्ध लगातार शिकायत प्राप्त होने पर कैफे का लायसेंस निरस्त कराने हेतु पत्राचार कर कार्यवाही की जा रहीं है। उक्त कैफे में देर रात्रि हुक्का पीते, पार्टी करते एवं हुल्लड़बाजी करते यश मेघानी, धीरज चनानी, साहिल मोटवानी, कुशाल चांवला, तनमय आनंद एवं अनुज पंजवानी को भी गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *