WhatsApp Group

Birsa Munda (बिरसा मुंडा)
Birsa Munda (बिरसा मुंडा)

 रायपुर 8 जून 2021

bhupesh baghel
श्री भूपेश बघेल

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी जननायक श्री बिरसा मुण्डा को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। 

 मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री बिरसा मुण्डा आदिवासी चेतना के प्रणेताओं में से एक थे। उन्होंने आदिवासियों को एकत्र कर जल, जंगल और जमीन के लिए आंदोलन किया। अकाल पीड़ितों की मदद की। उनके शौर्य और बलिदान की गाथा आज भी लोगों को प्रेरित करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बिरसा मुण्डा ने हमें सिखाया कि प्रेरणादायी नेतृत्व होने पर सामूहिक इच्छाशक्ति, हथियारों की शक्ति पर भी भारी पड़ती है। उनका अदम्य साहस हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। श्री बघेल ने कहा कि आदिवासियों के स्वाभिमान की रक्षा करना और उन्हें अधिकार संपन्न बनाना ही बिरसा मुंडा जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

anusaya uike
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके

राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकनायक बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। सुश्री उइके ने कहा है कि बिरसा मुण्डा ने महाविद्रोह चलाकर तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी। उन्होंने अंग्रेजों से न केवल देश की आजादी के लिए संघर्ष किया, बल्कि आदिवासियों के सामाजिक और आर्थिक अधिकारों के लिए भी लड़ाई लड़ी। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लोक नायक के साथ-साथ महान समाज सुधारक भी थे।

इसे भी पढ़ें  राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री राजा दास की  पत्नि को सहायता राशि दी

Read more