रायपुर । स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज (सिम्स) बिलासपुर में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे हड़ताल के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सिम्स कर्मचारियों की नियुक्ति एवं मांग को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
उल्लेखनीय है कि पिछली सरकार में सिम्स में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी जिसमें कुछ अभ्यर्थियों की नियुक्ति में अनियमितता को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिसकी जांच के लिए पिछली सरकार द्वारा ही समिति का गठन किया गया था। समिति की जांच आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने आज अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जांच रिपोर्ट के बाद उचित निर्णय लिये जाने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में बिलासपुर शहर विधायक श्री शैलेष पाण्डे, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त और सिम्स बिलासपुर की अधिष्ठाता डॉ. तृप्ती नागरिया विशेष रूप से उपस्थित थीं।
- रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़ा पहरा; SUDA ने जारी किए सख्त निर्देश, लगेगा भारी जुर्माना
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की 518 प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची, रायपुर समेत प्रदेश भर में आदेश प्रभावी
- ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास: पुष्पा 2 को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी सिंगल लैंग्वेज फिल्म, छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में भी धूम
- बिलासपुर: ड्यूटी से गायब 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, CMHO डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप
- बिलासपुर: PM आवास दिलाने के नाम पर जेवर ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया गिरोह
- बस्तर की कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द शुरू होगा रोमांचक सफर; देखें क्या है इसकी खासियत
- रायपुर मतदाता सूची: 5.11 लाख वोटरों के नाम कटने की तैयारी, कहीं आपका नाम तो नहीं? SIR प्रक्रिया तेज
- बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारियल भूसे की आड़ में ले जा रहे थे ₹6 करोड़ का गांजा, ओडिशा से राजस्थान जा रहा था ट्रक
- गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगा छत्तीसगढ़ का गौरव, जनजातीय वीर नायकों के ‘डिजिटल संग्रहालय’ की झांकी चयनित
- सूरजपुर में बाघ का शिकार: रक्षक ही बना भक्षक, महिला सरपंच और पति समेत 7 गिरफ्तार