अगर 5 राज्यों में BJP को निपटा दें तो महंगाई अपने आप उतर जाएगी : सीएम बघेल
अगर 5 राज्यों में BJP को निपटा दें तो महंगाई अपने आप उतर जाएगी : सीएम बघेल

दुर्ग। महंगाई के लिए जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। देशभर में बढ़ती महंगाई से हर तबका परेशान है। आमदनी के रास्ते बंद करने वाली केंद्र की सरकार ने बस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बीजेपी की वजह से आम आदमी की आमदनी कम हो गई है और महंगाई की वजह से खर्च दोगुना हो गया है। सीएम भूपेश ने केंद्र पर सवाल उठाते हुए कहा आखिर जनता क्या करे। ऐसे में केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ाई आवश्यक है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में बेतहासा वृद्दि से महंगाई आसमान पर है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर आई है। इसी के तहतआज दुर्ग में महंगाई के खिलाफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई।

इस दौरान सीएम ने केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। दुर्ग में सीएम बघेल ने कहा कि हमारा भिलाई है। युवा कांग्रेस के समय में भिलाई ऐसी जगह है जहां राष्ट्रीय राजनीति की समझ रखने वाले लोग यहां रहते हैं। पूरे देश में महंगाई से लोग परेशान हैं। रसोई गैस महंगी है। डीजल-पेट्रोल सेंचुरी लगा रहे हैं। हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी, सरोज पांडेय सिलेंडर लेकर बैठते थे, अब इनकी बोलती बंद है। सीएम बघेल ने कहा कि जहां भाजपा सत्ता में है, वहां उपचुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया। इस भिलाई में सभी लोग रहते हैं, पांच राज्यों में भाजपा को हरा दो, महंगाई अपने आप कम हो जाएगी। अभी तो दिवाली बीती है। पहले कीमत बढ़ाते हैं। भाजपा की सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ा दिया था।

इसे भी पढ़ें  रायगढ़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम: बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने की पहल

पांच विधानसभा में निपटा दो, तो रेट अपने आप डाउन हो जाएंगे। जब सरकार कुछ न करे तो जनता तैयार होती है, अब भिलाई के माध्यम से संदेश देना है। जब तक पेट्रोल-डीजल में एक्साइज ड्यूटी कम न हो जाए। भाजपा के लोग केवल राजनीति कर रहे हैं, कम करना होगा महंगाई, आप देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उद्योगपतियों का नेतृत्व मन कर रहे हैं। भाजपा के लोग समझ जाएं, अब दोगला नीति नहीं चलेगा। गुजरात मॉडल, क्या है, महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी हाई है। अब छत्तीसगढ़ माडल चलेगा, यहाँ सब्सिडी, चुनाव आते-आते 2800 हो जाएगा।

लाल मैदान में आयोजित सभा में सीएम बघेल ने कहा भिलाई में खड़े हैं कि इंतजार करते हैं। दिवाली आ गया, बोनस, वेतन समझौता हो गया। अब तक कर्मियों को फायदा नहीं है। 3 तारीख को‌ दिखा रहे थे, भिलाई स्टील प्लांट बीएसपी बेचने और बिकने नहीं देना है। नेहरू जी ने बनाया है, इसे बिकने नहीं देना है, आप सब इस रैली में आए हैं इसके लिए दिल से आभार है। इस दौरान पूरा मैदान कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा था।

इसे भी पढ़ें  जो व्यक्ति सकारात्मक रहता है उसे अवश्य सफलता मिलती है : सुश्री उइके  

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *