WhatsApp Group

गरियाबंद : महिला एवं बाल विकास मंत्री पहुंची गरियाबंद जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल
गरियाबंद : महिला एवं बाल विकास मंत्री पहुंची गरियाबंद जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल

 प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया सावन माह की अंतिम सोमवार को गरियाबंद जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की भ्रमण पर थी। इस दौरान उन्होंने मरौदा पहुंचकर भगवान भूतेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व मंत्री श्रीमती भेंड़िया जिले के धार्मिक नगरी राजिम में भगवान राजीव लोचन मंदिर में पूजा अर्चना एवं दर्शन लाभ ली।

महिला एवं बाल विकास मंत्री पहुंची गरियाबंद जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल
महिला एवं बाल विकास मंत्री पहुंची गरियाबंद जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल

इसी कड़ी में पर्यटन स्थल जतमई-घटारानी पहुंचकर देवी दर्शन और अलौकिक प्राकृतिक दृश्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर उनके परिजन तथा प्रशासनिक अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी भी साथ मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें  एकलव्य आदर्श विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 15 जुलाई को