जगदलपुर :  प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने किया सिटी ग्राउण्ड के उन्नयन कार्य का लोर्कापण
जगदलपुर : प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने किया सिटी ग्राउण्ड के उन्नयन कार्य का लोर्कापण

जगदलपुर 15 अगस्त 2021

उद्योग एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज ऐतिहासिक सिटी ग्राउण्ड के लोकार्पण कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने यहां बनाई जाने वाली 20 दुकानों के कार्य का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम, पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर सुश्री सुरुचि सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम पटेल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि अंचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऐतिहासिक सिटी ग्राउण्ड के उन्नयन का कार्य भी किया गया। उन्होंने कहा कि इसी कारण आज सिटी ग्राउण्ड एक नए स्वरुप में खिलाड़ियों को समर्पित किया गया है। इसके साथ ही यहां आज 20 नई दुकानों के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया है। उन्होंने आज यहां बस्तर फुटबॉल क्लब और माता रुक्मणी आश्रम के बीच खेले गए मैच का आनंद लेने के साथ ही खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि यहां खेलने वाली खिलाड़ियों में सुकमा जिले के पोंगाभेजी और गोरली जैसे दुरस्थ अंचल से पहुंची खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। मंत्री श्री लखमा ने ऐसे दुरस्थ अंचलों से यहां अपने खेलों का जौहर दिखा रही खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे अच्छे मैदानों में अपने हुनर को निखारने का अवसर भी अवश्य मिलेगा।

इसे भी पढ़ें
जगदलपुर आयुर्वेद चिकित्सालय में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ

संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि बस्तर की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें उचित अवसर उपलब्ध कराने के लिए जगदलपुर में ही लगभग 24 करोड़ रुपए के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिटी ग्राउण्ड के साथ ही हाथा ग्राउण्ड, इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम और धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में बेहतर खेल संसाधनों को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है, जिसका लाभ अंचल के खिलाड़ियों को मिलेगा। बस्तर को खेल प्रतिभाओं से भरपूर बताते हुए उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर संसाधन और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे ये खेल प्रतिभाएं उच्च स्तर का प्रदर्शन कर अंचल को गौरवांवित कर सकें।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि लगभग 1.50 वर्ष पूर्व रियासत कालीन कोदोभाटा के नाम सेप्रख्यात सिटी ग्राउण्ड, जिसमें स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन किया जाता रहा, आज सिटी ग्राउण्ड अत्याधुनिक खेल सुविधाओं एवं तकनीकों से सुसज्जित शहर की जनता को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का यह एक अनुपम व अविष्मरणीय सौगात है, जिसका लोकार्पण बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी के हाथों से किया जा रहा है। लम्बे वर्षों से शहर के खेल प्रेमियों को एक बेहतरीन आधुनिक सर्व सुविधायुक्त खेल मैदान की कमी महसूस हो रही थी, जिसके कारण शहर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने खेल का जौहर नहीं दिखा पा रहे थे। सिटी ग्राउण्ड, जहाँ 1971 में जिला फुटबाल संघ का गठन शहर के फुटबाल प्रेमियों के द्वारा किया गया, ठाकुर विजय बहादुर सिंह दादा बोड़ा मांझी गोल्ड कप अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन ने बस्तर के फुटबाल प्रेम को भारत के नक्शे तक पहुंचाया। राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभावान फुटबाल खिलाड़ी दिए। इस ग्राउण्ड में जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित कराया गया। विशालकाय सिटी ग्राउण्ड अब अत्याधुनिक सर्वसुविधाओं से सुसज्जित और तकनीकी रूप में बेहतर किया गया है।।

इसे भी पढ़ें
जगदलपुर : चांदामेटा नक्सली घटना की दंडाधिकारी जांच

मुख्यमंत्री की परिकल्पना गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर हम गढ़बो नवा जगदलपुर को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे है। भविष्य में राष्ट्रीय एवं अतंराष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिताओं में शामिल हो सकेंगे। वर्तमान में सीएसआर मद से स्वीकृत 4 कारोड़ रू. से मैदान का उन्नयन कराया गया है। डीएमएफ मद से प्राप्त 82.02 लाख रूपये से हाई मास्ट लाईट लगायी गयी हैं। भविष्य में दुकान, प्रवेश द्वार, झाली, रेस्टोरेन्ट, कार्यालय, किचन, सीसी टीवी आदि की स्थापना की जाएगी। इस प्रकार सिटी ग्राउण्ड सुविधाओं से युक्त होगा एवं दुकानों से प्राप्त आय से संचालन किया जायेगा। मैदान के संचालन की जिम्मेदारी जिला फुटबाल एसोसिएशन को दी जाएगी, जबकि मेन्टेनेन्स की जिम्मेदारी नगरपालिक निगम, जगदलपुर की होगी। खेल प्रतिभाओं के निखारने के लिए छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन एवं आम नागरिकों का सहयोग भी लिया जायेगा। नगरपालिक निगम, जगदलपुर द्वारा जो गढ़बो नवा जगदलपुर की परिकल्पना की गई है, उसमें आधुनिक सिटी ग्राउण्ड एक मील का पत्थर साबित होगा। आने वाले समय में ऐसे ही अन्य मैदानों को तैयार कर जगदलपुर शहर को खेल में राष्ट्रीय पहचान दिलाया जायेगा। सिटी ग्राउण्ड में अब पुनः स्थानीय स्तर से लेकर राज्य व अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्तर के आयोजन प्रारंभ होगा। यह राष्ट्रीय स्तर के खेल मानकांे की गुणवत्ता पर खरा उतरेगा, जिसमें मुख्य ग्राउण्ड, प्रैक्टिस ग्राउण्ड, हाई मास्ट फ्लड लाईटजिसमें रात्रिकालिन फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, गैलरी, चेजिंग रूम, पार्किंग के अलावा अन्य सारी अत्याधुनिक खेल सुविधाओं से युक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य का दुसरा फ्लड लाईट युक्त खेल मैदान जहाँ पर रात्रिकालिन फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन े का सौभाग्य हम सभी को प्राप्त हुआ है।

इसे भी पढ़ें
विश्रामपुर में 26 को पहुंचेगी लाइफ लाइन एक्सप्रेस

इसके साथ ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम और पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी ने भी खेलों के विकास के लिए अपने विचार एवं अनुभव व्यक्त किए।