ज्वेलरी शॉप में चोरी : चोर 50 लाख के 900 ग्राम सोने और 8 किलो चांदी के गहने ले गए
ज्वेलरी शॉप में चोरी : चोर 50 लाख के 900 ग्राम सोने और 8 किलो चांदी के गहने ले गए

अंबिकापुर । थाने से महज 100 मीटर दूर सत्यम ज्वेलर्स में सेंध लगाकर चोर 50 लाख रुपए के गहने ले गए। चोरों ने इसके लिए दुकान के पीछे बांस की चाली बांधी और बाहर लगे मीटर से कनेक्शन लिया। इसके बाद कटर से करीब 7 फीट ऊपर दीवार काटकर अंदर घुसे और नगदी-गहने ले गए। खास बात यह है कि चोर 4 घंटे तक दीवार को काटते रहे, लेकिन पुलिस को पता नहीं चला। जबकि ये दुकान कोतवाली के ठीक सामने से दिखाई देती है। इतनी बड़ी चोरी दशकों में पहली बार हुई है। कंपनी बाजार निवासी अशोक सोनी का गुरुद्वारा चौक पर सत्यम ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। वह रोज की तरह गुरुवार सुबह भी करीब 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो हैरान रह गए। दुकान में रखे सारे गहने गायब हो चुके थे।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की नाक के नीचे इतनी बड़ी चोरी ने सवाल खड़े कर दिए। जांच शुरू हुई तो पुलिस भी चोरी के तरीके से हैरान रह गई। पूरी वारदात दुकान के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई थी। दुकान की दीवार को चारों ओर से 7 फीट की ऊंचाई तक RCC से ढाला गया है। मोटी ढलाई इसीलिए कि कोई सेंध न लगा सके। इसी के चलते चोर ने 7 फीट ऊपर से दीवार काटी। जांच में पता चला कि बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे चोरों ने दीवार को काटना शुरू किया। जो सुबह करीब 4.30 बजे तक चलता रहा। इसके बाद चोर दुकान में अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद आराम से दुकान के शो केस में रखे सोने के 900 ग्राम और चांदी के 8 किलो जेवर व काउंटर में रखे 1 लाख रुपए लेकर उसी रास्ते से करीब 5 बजे भाग निकले। फुटेज में एक चोर दिख रहा जो चेहरे पर मास्क के आलावा बारिश से बचने रेनकोट पहने हुए है। उसने हाथ में दस्ताने भी पहन रखे थे।

इसे भी पढ़ें
अम्बिकापुर : नगर निगम के तीन वार्ड कंटेन्मेंट जोन घोषित


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *