WhatsApp Group

दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियों में भीषण आग…
दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियों में भीषण आग…

मध्य प्रदेश के मुरैना में मुरैना-धौलपुर के पास वैष्णो देवी से आ रही गाड़ी संख्या 20848 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन की 2 एसी बोगियों में आग लग गई है. आग इतनी भयानक लगी कि एसी बोगी ए-1 और ए-2 पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं. ट्रेन को हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर खडा किया गया है. और दोनो बोगियों को ट्रेन से अलग कर लिया गया है. वहीं अन्य बोगियों में भी धुआं घुसने से अफरा-तफरी मच गई थी.

आग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सहित 8 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई. हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई यात्रियों का सामान जल गया है।

इसे भी पढ़ें  राशिफल 6 दिसंबर 2021

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *