CG Swami Atmanand English School Photos
CG Swami Atmanand English School Photos

जिले के तीन विकासखण्ड कुरूद, नगरी और मगरलोड के भैंसमुण्डी स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों के विरूद्ध संविदा भर्ती के लिए आगामी 18 से 23 अगस्त तक साक्षात्कार लिया जाएगा। यह साक्षात्कार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जिला पंचायत सभाकक्ष में लिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार व्याख्याता हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं व्याख्याता गणित, हिन्दी अंग्रेजी माध्यम में संविदा भर्ती के लिए साक्षात्कार 18 अगस्त को लिया जाएगा। व्याख्याता जीव विज्ञान हिन्दी, अंग्रेजी, व्याख्याता रसायन, भौतिकी, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य अंग्रेजी माध्यम के लिए 19 अगस्त को साक्षात्कार लिया जाएगा।  

इसी तरह प्रधानपाठक माध्यमिक और प्राथमिक शाला, शिक्षक अंग्रेजी, शिक्षक गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम, शिक्षक हिन्दी और संस्कृत हिन्दी माध्यम के लिए 20 अगस्त को साक्षात्कार होगा। सहायक शिक्षक कला समूह, विज्ञान समूह और विज्ञान प्रयोगशाला के पदों पर संविदा भर्ती के लिए साक्षात्कार 21 अगस्त को लिया जाएगा। इसके अलावा व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, कम्प्यूटर शिक्षक, सहायक ग्रेड 02 और सहायक ग्रेड 03 के पदों पर संविदा भर्ती के लिए साक्षात्कार 23 अगस्त को लिया जाएगा। ज्ञात हो कि पदवार साक्षात्कार की सूची जिले की वेबसाइट https://dhamtari.gov.in/ पर अपलोड कर ली गई है।