WhatsApp Group


कोलंबो। शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया के खिलाडिय़ों ने आज शानदार खेल दिखाया और श्रीलंका के खिलाफ पहले ही वनडे में 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरिज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 262 रन का पीछा कर रही टीम इंडिया ने सिर्फ 3 विकेट खोकर ये मैच जीत लिया. ओपन करने उतरे पृथ्वी शॉ ने 24 गेंदों पर 43 रनों की एक तेज तर्रार पारी खेली. इसके अलावा कप्तान शिखर धवन ने नाबाद 86 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ईशान किशन 59 रन बनाए. जबकि सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 31 रन बनाए।
इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है और श्रीलंकाई बल्लेबाजों को जमने का ज्यादा मौका नहीं दिया है. भारत की ओर से कुलदीप यादव, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट झटके. वहीं, क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया। सीरीज का दूसरा मैच 20 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें  IPL Schedule 2022 Announced

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *