मुंबई। मुंबई में मूसलाधार बारिश के चलते अलग अलग घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही जलभराव हुआ और यातायात भी प्रभावित रहा। पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे ने भारी बारिश के चलते मुंबई में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया। दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक एक पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक परिसर की दीवार ढहने से उसके नीचे दबकर 17 लोगों की मौत हो गई. वहीं मुंबई के विक्रोली उपनगर में देर रात करीब ढाई बजे भूस्खलन के चलते छह कच्चे मकानों के ढह जाने से सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा कि मुंबई में तीन घंटे में 250 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई जो रविवार सुबह 305 मिलीमीटर तक पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें
क्या आपकी गाड़ी भी 10 साल पुरानी हो चुकी है…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *