बिलासा उद्यान के ताल में नजर आएंगी रंगीन मछलियां
बिलासा उद्यान के ताल में नजर आएंगी रंगीन मछलियां

बिलासपुर। बिलासा उद्यान के तालाब में पर्यटक रंगीन मछलियों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। वन विभाग अलग-अलग रंगों की करीब दो हजार मछलियों को छोड़ेगा। उद्यान में इसके लिए एक फिश पाइंट भी बनाया गया है। विभाग को उम्मीद है कि उनका यह प्रयास पर्यटकों के बीच उद्यान की लोकप्रियता बढ़ाएगी और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। बिलासा ताल को लोकप्रिय बनाने वन विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है। गार्डन से लेकर पर्यटकों के मनोरंजन के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। इसके अलावा जल्द ही बेहतर खानपान की सुविधा भी मुहैया कराने की तैयारी चल रही है।

रंगीन मछलियों के लिए तो आर्डर भी दे दिया गया है। दो से तीन दिन में मछलियांे को तालाब में छोड़ भी दिया जाएगा। इसके बाद पर्यटक फिश पाइंट से इसका लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ-साथ और भी कई तरह की योजनाएं हैं। इसे अमल में लाने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही वह पर्यटकों से भी जानने का प्रयास कर रहा है कि यहां और किस तरह की सुविधाएं बढ़ाई जा सकती हंै। मालूम हो कि पहले यह उद्यान मुरुम खदान हुआ करता था। प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं देने के कारण इस सरकारी जमीन पर कब्जा भी होने लगा था। अतिक्रमण से बचाने के लिए बिलासा ताल उद्यान बनाने की योजना जिला प्रशासन ने बनाई। निर्माण एजेंसी वन विभाग को बनाया गया। हालांकि बाद में इसके संचालन की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंप दी गई। इस ताल का जिस उद्देश्य से निर्माण किया गया था वह अब तक पूरा नहीं हो सका है। अभी भी गिनती के पर्यटक ही पहुंच रहे हैं। जबकि विभाग चाह रहा है कि संख्या बढ़े। इससे राजस्व बढ़ेगा। प्राप्त राजस्व को इसे और बेहतर ढंग से विकसित किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *