राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. नायक बिलासपुर में करेंगी कैंप
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. नायक बिलासपुर में करेंगी कैंप

बिलासपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. किरणमयी नायक 15 सितंबर को बिलासपुर में कैंप करेंगी और महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। महिला आयोग ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित मंथन सभाकक्ष को आरक्षित रखा है। मंथन में पीड़ित पक्ष सहित पक्षकारों को समंस जारी कर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हंै। सुनवाई के लिए सुबह 11 से शाम पांच बजे तक समय निर्धारित किया गया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. किरणमयी नायक 15 सितंबर 2021 को बिलासपुर जिले मंे महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करेंगी।

यह सुनवाई कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11 से प्रारंभ होगी। राज्य महिला आयोग के सचिव ने बताया कि सुनवाई के दौरान सभी पक्षकारों को निर्धारित समय में उपस्थित होने कहा गया है। सुनवाई के लिए आने वालों को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। चेहरे, मुंह और नाक को ढंकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटा कपड़े का रूमाल बांध कर आना होगा। सुनवाई के दौरान पक्षकारों के लिए सैनिटाइजर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. नायक संभाग की तीन दिवसीय दौर पर आ रहीं हैं। 14 सितंबर को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगी। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करेंगी।

इसे भी पढ़ें
नरवा विकास योजना: अल्प वर्षा के संकट से निपटने में हुई बड़ी सुविधा

शाम पांच बजे बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंेगी। बिलासपुर विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगी। 15 को सुबह 11 बजे से मंथन सभाकक्ष में सुनवाई करेंगी। सुनवाई के बाद विश्राम गृह रवाना होंगी। जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। भोजन के बाद रात्रि विश्राम करेंगी। 16 को सुबह आठ बजे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए रवाना होंगी। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरण की सुनवाई करेंगी। यहां से कोरिया बैकुंठपुर के लिए रवाना होंगी। रात्रि विश्राम कोरिया विश्राम गृह में करेंगी। 17 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। सुनवाई के बाद जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करंेगी। रात्रि विश्राम करेंगी। 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *