ब्लाइंड बच्चे ने गाया राजकीय गीत अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार...
ब्लाइंड बच्चे ने गाया राजकीय गीत अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार...

जगदलपुर । इन दिनों सोशल मीडिया में एक दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चे का छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत गाते हुए का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में बच्चे ने अपना इंग्लिश में परिचय दिया, फिर छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत अरपा पैरी गाता दिख रहा है। बच्चे की मधुर आवाज के अब लोग भी कायल हो रहे हैं। लगभग 3.48 मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इससे पहले बचपन के प्यार वाले सहदेव, बच्चों की बैंड पार्टी समेत चुटकियों से जन-गण-मन की धुन निकालने वाले बच्चे के वीडियो ने भी जबरदस्त धूम मचाई थी। वीडियो में राजकीय गीत गाते हुए दिख रहे बच्चे का नाम धर्मेश दास महंत है, जो जांजगीर चांपा जिले का रहने वाला है। उसने बताया कि वो छत्तीसगढ़ के सक्ति के ब्लाइंड स्पेशल स्कूल में कक्षा 5वीं में पढ़ाई करता है।

धर्मेश के इस वीडियो को किसने बना कर वायरल किया है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन दृष्टि बाधित धर्मेश की मधुर आवाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म में इस वीडियो ने जबरदस्त धूम मचाई हुई है। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव दिरदो की सोशल मीडिया ने रातों रात किस्मत बदल दी। इसके ‘बचपन के प्यार’ गाने के कई बॉलीवुड सितारे भी दीवाने हो गए थे। कई सेलिब्रिटियों ने इंस्टाग्राम रील में इसी गाने की लिपसिंग कर शॉट वीडियो भी बनाई थी। मशहूर रैप सिंगर बादशाह ने खुद सहदेव के साथ ‘बचपन का प्यार’ गाने का वीडियो एलबम बनाया था। जो लोगों को खूब पसंद आया था। देखते ही देखते इस वीडियो एलबम को करोड़ों व्यू भी मिल गए थे। जिससे नक्सलगढ़ के सहदेव को देश-दुनियां में एक नई पहचान मिली।

दंतेवाड़ा जिले के आदिवासी बच्चों की बैंड पार्टी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरा था। कुम्हाररास के रहने वाले बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ कर टीन-डब्बा का म्यूजिक सिस्टम बनाया था। और इनमें से एक बच्चा भोगेन्द्र मशहूर रैप सिंगर हनी सिंग का ‘बेबी मुझे दे दे लव डोज’ गाना गाते हुए दिखा था। यह वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आया था। इन बच्चों की वीडियो को स्कूल की एक टीचर ने सोशल मीडिया में डाला था। जिसके बाद ही बच्चों के हुनर को लोगों ने देखा था। सुकमा का छात्र चुटकियों से बजाता है राष्ट्रगान की धुन आदिवासी बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सुकमा जिले का एक 14 साल का स्कूली छात्र अभिषेक मेल्लम अपनी चुटकियों से राष्ट्रगान की धुन बजाता है। लगभग 3 से 4 महीने पहले अभिषेक की चुटकियों से जन-गण-मन की धुन बजाते हुए की वीडियो वायरल हुई थी। लोगों ने अभिषेक की इस प्रतिभा की खूब तारीफ भी की थी। देखते ही देखते सोशल मीडिया में वीडियो खूब ट्रेंड हुई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *