भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति घोषित, डॉ. रमन फिर उपाध्यक्ष बनाए गए
भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति घोषित, डॉ. रमन फिर उपाध्यक्ष बनाए गए

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्य समिति कि सदस्यों की नियुक्ति सूची जारी की है। राष्ट्रीय कार्य समिति में 80 सदस्य हैं। इनमें प्रमुख रुप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह शामिल हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। राज्यसभा की सांसद सरोज पांडे, विधायक अजय चंद्राकर, कोंडागांव से भाजपा की वरिष्ठ नेता लता उसेंडी को कार्य समिति में जगह मिली है।

बिलासपुर से भाजपा सांसद अरुण को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। सूची में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का भी नाम है। साय के नाम ये साफ कर दिया है कि प्रदेश भाजपा में कोई बड़ा बदलाव फिलहाल नहीं होने वाला है। भाजपा से ताल्लुक रखने वाले सभी मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री, सभी प्रदेश अध्यक्ष, राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी, केंद्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कार्यकारिणी में शामिल होते हैं। 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। जारी की गई नई सूची में 309 सदस्यों के नाम हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *