रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर के राजातालाब स्थित पद्मश्री से विभूषित सूफी गायक व संगीतकार मदन सिंह चौहान के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री चौहान को पद्मश्री अलंकरण से नवाजे जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने मदन सिंह चौहान का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। श्री चौहान ने मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से प्राप्त पद्म अलंकरण व प्रशस्ति पत्र दिखाया और पद्म अलंकरण समारोह का अनुभव साझा किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल मदन सिंह चौहान के परिवारजनों से मिले। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष और विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर श्री एजाज ढेबर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार