WhatsApp Group

Estimated reading time: 2 minutes

रायपुर, 06 जून 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के शुभारंभ के अवसर पर ‘बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़‘ पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने इसके प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    ‘बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़‘ पुस्तक में छत्तीसगढ़ में पायी जाने वाली तितलियों की 170 प्रजातियों का वर्णन है। पुस्तक की लेखिका मुख्य वन संरक्षक श्रीमती संजीता गुप्ता द्वारा पिछले 10 वर्षाें से तितलियों का अध्ययन किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक श्रीमती गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में पायी जाने वाली तितलियों की प्रजातियांे पर यह पहली किताब है। इस पुस्तक में तितलियों की संरचना, जीवन चक्र, भोजन, व्यवहार तथा महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

    इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय श्री राजेश तिवारी और श्री विनोद वर्मा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री के. मुरूगन उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें  रायपुर: 'वी वांट जस्टिस' के नारे के साथ छात्रों का प्रदर्शन, स्कूल शिक्षा व्यवस्था की पोल खोली