बैंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के साथ ही अब रेस तेज हो गई। आखिर कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर सभी चर्चाएं कर रहे हैं। वैसे बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक किसी नाम का ऐलान नहीं किया है. नए सीएम कैंडीडेट के तौर पर केंद्रीय कोयला, खनन व संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी और प्रदेश सरकार में खनन मंत्री व उद्योगपति एमआर निरानी का नाम आगे चल रहा है।
आपको बता दें कि कर्नाटक में पिछले कुछ समय से सियासी घमासान चल रहा था। माना जा रहा था कि राज्य में येदियुरप्पा सरकार के दो साल पूरे होने पर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हाल ही में सीएम येदियुरप्पा ने संकेत दे दिए थे कि अब कुछ दिन ही वे कर्नाटक के सीएम रहेंगे, उसके बाद पार्टी उन्हें जो काम सौंपेगी, वह उसका पालन करने को तैयार हैं. वहीं बसवराज बोम्मई और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष भी सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार