राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा की महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों ने भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। राज्यपाल ने उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया से दूरभाष पर चर्चा की और समूह की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दी। मंत्री श्रीमती भेड़िया ने समूह को अपने निवास स्थान में भेजने का आग्रह करते हुए उनकी समस्याओं को जल्द सुलझाने का भरोसा दिलाया।
समूह के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वे रेडी-टू-ईट बनाने का कार्य लंबे समय से कर रही थी। लेकिन कुछ महीनों से भुगतान प्राप्त नहीं हो रहा है। साथ ही यह काम भी वापस ले लिया गया है, जिससे जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है। कोरोना काल में उन्होंने राज्यपाल से अपनी समस्या का समाधान करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में श्रीमती यशोदा, श्रीमती गौरी, श्रीमती प्रेमशीला, श्रीमती मालती सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर