WhatsApp Group

भाजपा शुरू करेगी विजय छत्तीसगढ़ अभियान दिल्ली में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक
भाजपा शुरू करेगी विजय छत्तीसगढ़ अभियान दिल्ली में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक

रायपुर । रविवार की शाम भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक खत्म हुई। दिनभर चली बैठक में डॉ. रमन सिंह दिल्ली जाकर शामिल हुए, जबकि प्रदेश के बाकी नेता वर्चुअली जुड़े। बैठक में विजय छत्तीसगढ़ अभियान पर चर्चा की गई। एक मिशन की तरह शुरू हो रहा भाजपा का ये अभियान पूरी तरह से चुनावी होगा। माना जा रहा है कि दिसंबर-जनवरी से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत भाजपा सरकार के खिलाफ स्थानीय मुद्दों के साथ लाेगाें के बीच जाकर कई तरह के कार्यक्रम करेगी।

बैठक में इस अभियान को लेकर राष्ट्रीय नेताओं से भी बात की गई। बैठक में शामिल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने बताया कि प्रदेश भाजपा की संगठन गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही विजय छत्तीसगढ़ अभियान की कार्ययोजना पर भी व्यापक चर्चा की गई। नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की नाकाम कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर असफल है। नक्सलवाद के मुद्दे पर प्रदेश सरकार की गंभीरता कहीं भी देखने को नहीं मिलती है। बस्तर में एक बार नक्सली फिर अपने कथित मंसूबों को पूरा करने भय का वातावरण निर्मित कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें  मोक्ष के मार्ग में पैसा और परिवार नहीं आते: श्रमणतिलक विजय जी

इसके साथ कांग्रेस समाज के हर वर्ग के बीच विवाद उत्पन्न कर अपनी सियासत को चमकाने में लगी है। किसानों की दशा, प्रदेश में शराबबंदी, बढ़ते अपराध जैसे मामलों को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा को राष्ट्रीय नेताओं ने कमर कसने को कहा है। साय ने बताया कि इस तरह के कई मसलों पर कार्य समिति में चर्चा हुई है। जल्द ही जमीनी स्तर पर भाजपा का आक्रामक रूप देखने को मिलेगा। लिहाजा ये कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में प्रदेश की सियासत और गर्माएगी। इस बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर, सांसद अरूण साव, पूर्व मंत्री लता उसेंड़ी शामिल हुईं।

इसे भी पढ़ें  हर विकासखंड में आईटीआई खोले जाएंगे

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *