WhatsApp Group

छत्तीसगढ़ का खनिज ऑनलाइन पोर्टल: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में एक क्रांति, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ का खनिज ऑनलाइन पोर्टल: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में एक क्रांति, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के खनिज ऑनलाइन पोर्टल को इण्डियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा टेक्नोलॉजी सभा एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड इंटरप्राईज एप्लीकेशन्स कैटेगरी में प्रदेश में खान एवं खनिजों के समग्र प्रबंधन के लिए विकसित किए गए इस वेब बेस्ड पोर्टल को दिया गया है।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खनिज विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 23 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में खनिज विभाग की ओर से यह अवार्ड ज्वाइंट डायरेक्टर एवं खनिज ऑनलाइन के नोडल ऑफिसर अनुराग दीवान ने ग्रहण किया।

किसी शासकीय प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की यह योजना छत्तीसगढ़ के खनन क्षेत्र में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में एक प्रमुख कदम साबित हुई है। खनिज ऑनलाईन की सफलता से विभाग अब खनिज ऑनलाईन 2.0 योजना पर काम कर रहा है, जिसमें खानों का जियोफेंसिंग, व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम, मोबाईल एप्प आदि के साथ-साथ आरटीओ, रेलवे आदि से इंटीग्रेशन सहित निगरानी और नियंत्रण के लिए एक सेंट्रल कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की योजना है।

इसे भी पढ़ें  श्री ऋषभदेव मंदिर सदरबाजार में सजे भव्य 25वें नवकार दरबार में अनुष्ठानों की श्रृंखला

वर्ष 2018-19 में खनिज ऑनलाइन परियोजना को शासकीय प्रक्रिया एवं व्यवस्था का डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन के माध्यम से रि-इंजीनियरिंग करने के लिए किये गये पहल एवं क्रियान्वयन में उत्कृष्टता को पहचान एवं बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार द्वारा नेशनल अवार्ड फॉर ई-गवर्नेस भी दिया गया था।

गौरतलब है कि खनिज ऑनलाइन पोर्टल 21 जून, 2017 से संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल में खनन संक्रिया से संबद्ध स्टेकहोल्डर्स जैसे खान मालिकों, प्रोसेसिंग, परिवहनकर्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं, एण्ड यूज प्लांट ऑनर्स को कार्य में सुगमता की दृष्टि से विभिन्न प्रायोजनों के लिए ऑनलाइन आवेदन, सिंगल क्लिक पेमेंट, सिस्टम जनरेटेड बार कोडेड ई-ट्रांजिट पास, एंड-टू-एंड ट्रैकिंग की व्यवस्था की गई है। पोर्टल के माध्यम से खनन संक्रिया, प्रसंस्करण, परिवहन, एंड-यूज आदि में संलग्न सभी स्टेकहोल्डर्स सिंगल प्लेटफार्म में कार्य करते हैं।

खनन संक्रिया में संलग्न देश की नवरत्न कंपनियां जैसे एनएमडीसी, एसईसीएल आदि के साथ-साथ निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों यथा बालको, हिण्डालको, अल्ट्रोटेक, श्री सीमेंट, ईमामी, जायसवाल निको, गोदावरी पॉवर, जेके लक्ष्मी, नुवोको, अम्बुजा के साथ-साथ छोटे-छोटे डोलोमाईट उत्खनिपट्टाधारकों द्वारा भी खनिज ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक खनन व्यवसाय किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें  ड्राइविंग में रुचि से अजय को मिला काम और पहचान

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *