WhatsApp Group

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता
भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता

नईदिल्ली: भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों के जैवलिन थ्रो इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। हालाँकि, उनसे पूरा देश गोल्ड मेडल की उम्मीद कर रहा था। पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम ने इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।

नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

  • नीरज चोपड़ा ने फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर का थ्रो किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
  • उनके सभी प्रयास फाउल रहे, जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने फाइनल में दूसरे थ्रो में 92.97 का थ्रो कर ना सिर्फ इतिहास रचा बल्कि गोल्ड भी अपने नाम किया।
  • नदीम का यह थ्रो ओलंपिक का नया रिकॉर्ड है।
  • ग्रेनाडा के खिलाड़ी पीटर्स एंडरसन तीसरे स्थान पर रहे और उन्होंने 88.54 के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
इसे भी पढ़ें  IND vs NZ 1st Test : भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा तीसरा दिन

भारत के लिए एक और मेडल

  • नीरज चोपड़ा दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
  • उनसे पहले सुशील कुमार, पीवी सिंधु और मनु भाकर ने ये कारनामा किया था।
  • नीरज से पूरे देश को उम्मीद थी कि वह पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाएंगे, लेकिन पूरी कोशिश करने के बाद भी वह इसमें नाकाम रहे।

खराब शुरुआत के बाद वापसी

  • नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा, जिसके बाद अरशद नदीम ने दमदार थ्रो फेंक पहला स्थान हासिल कर लिया।
  • नीरज ने दूसरे प्रयास में 89.45 का थ्रो फेंका और दूसरे स्थान पर आ गए।
  • नीरज पर नदीम का थ्रो से आगे निकलने का दबाव और हड़बड़ाहट साफ दिख रही थी, जिसके कारण वह फाउल पर फाउल करते चले गए।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *