रायपुर, छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई।
शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नव नियुक्त लोकायुक्त का अभिवादन किया।
कई गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी समेत कई जनप्रतिनिधि, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त टी.पी. शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त एन.के. शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त मनोज पवार, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
