WhatsApp Group

IPS अंकिता शर्मा की नई पहल, जानिए क्या है खाखी किड्स?

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुलिस विभाग ने एक बेहद सराहनीय पहल की है! पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अगुवाई में ‘खाकी किड्स’ नामक एक नया अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों को ‘साइबर बडी’ और ‘ट्रैफिक बडी’ के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

क्या है इस पहल का उद्देश्य?

इस पहल का उद्देश्य बच्चों को साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक बनाना है। पुलिस का मानना है कि बच्चे न केवल खुद जागरूक होंगे, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी जागरूक कर सकेंगे।

बच्चों ने ली शपथ

इस मौके पर बच्चों ने साइबर फ्रॉड से बचाव और ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ ली। पुलिस अधीक्षक शर्मा का कहना है कि आज के बच्चे कल के समाज के निर्माणकर्ता होंगे और इस पहल से बच्चों को समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ पर्यटन: प्राचीन इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का संगम

बच्चों का उत्साह

इस पहल को बच्चों ने भी भारी उत्साह के साथ स्वीकार किया और अंत में आयोजित क्विज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

 

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *