रायपुर: राजधानी के प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता को “कोर्ट जाओ” का जवाब देते हुए मामले में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है।
क्या है पूरा मामला ?
- पुरानी बस्ती थाना में एक इवेंट संचालिका ने हंसराज रघुवंशी और उनकी इवेंट कंपनी पर 10 लाख 20 हज़ार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।
- शिकायतकर्ता प्रगति पांडेय का कहना था कि उन्होंने 99 इवेंट्स के नाम से अपनी कंपनी के तहत 11 जून 2023 को इंडोर स्टेडियम में हंसराज रघुवंशी का कार्यक्रम करने के लिए समझौता किया था।
- उनका आरोप है कि कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन के कारण कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ा दी गई, जिसके बाद हंसराज रघुवंशी की कंपनी ने पैसे वापस करने से इंकार कर दिया।
पुलिस ने क्यों किया इंकार ?
पुलिस का कहना है कि यह मामला दीवानी प्रकृति का है और इसमें सीधे तौर पर पुलिस हस्तक्षेप की गुंजाइश नहीं है। इसलिए पुलिस ने शिकायतकर्ता को न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाने की सलाह दी है।
हंसराज रघुवंशी को नहीं थी जानकारी:
इस पूरे मामले में एक महत्वपूर्ण बात यह भी सामने आई है कि हंसराज रघुवंशी को इस समझौते या विवाद की कोई जानकारी नहीं थी।
- रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़ा पहरा; SUDA ने जारी किए सख्त निर्देश, लगेगा भारी जुर्माना
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की 518 प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची, रायपुर समेत प्रदेश भर में आदेश प्रभावी
- ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास: पुष्पा 2 को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी सिंगल लैंग्वेज फिल्म, छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में भी धूम
- बिलासपुर: ड्यूटी से गायब 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, CMHO डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप
- बिलासपुर: PM आवास दिलाने के नाम पर जेवर ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया गिरोह
- बस्तर की कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द शुरू होगा रोमांचक सफर; देखें क्या है इसकी खासियत
- रायपुर मतदाता सूची: 5.11 लाख वोटरों के नाम कटने की तैयारी, कहीं आपका नाम तो नहीं? SIR प्रक्रिया तेज
- बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारियल भूसे की आड़ में ले जा रहे थे ₹6 करोड़ का गांजा, ओडिशा से राजस्थान जा रहा था ट्रक
- गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगा छत्तीसगढ़ का गौरव, जनजातीय वीर नायकों के ‘डिजिटल संग्रहालय’ की झांकी चयनित
- सूरजपुर में बाघ का शिकार: रक्षक ही बना भक्षक, महिला सरपंच और पति समेत 7 गिरफ्तार