SURYA GRAHAN, Surya Grahan 4 December 2021 : सूर्य ग्रहण…
SURYA GRAHAN, Surya Grahan 4 December 2021 : सूर्य ग्रहण…

4 दिसंबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। पूर्ण ग्रहण होने पर ही सूतक काल मान्य होता है। ये सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा। आमतौर पर ग्रहण के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है। आइए जानते हैं गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • ग्रहणकाल में कैंची, सूई, चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें।
  • ग्रहणकाल में स्नान न करें। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें।
  • ग्रहण को खुली आंखों से न देखें। ।
  • ग्रहणकाल के दौरान गुरु प्रदत्त मंत्र का जाप करते रहना चाहिए।

ग्रहण के दौरान क्या करें-

  1. ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध कर लें। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ माना जाता है।
  2. ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना शुभ होता है।
  3. सूर्य ग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
  4. ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  5. ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान-

  1. मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति की पाचन क्षमता कमजोर होती है। जिसके कारण व्यक्ति के बीमार होने की ज्यादा संभावना रहती है।
  2. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उस काम में असफलता मिलती है।
  3. ग्रहण के दौरान नाखून कांटना, बालों में कंघी करना और दांतों की सफाई करना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए।
  4. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *