धमतरी । जिले के धमतरी विकासखण्ड स्थित डोंगेश्वर धाम, देवपुर में 25 एवं 26 दिसम्बर को दो दिवसीय कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें आज ज़िला जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे कंडेल नवागांव […]
Tag: Chhattisgarh
मुख्यमंत्री ने गुरमीत जुनेजा के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर उत्तर के विधायक और गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा के छोटे भाई श्री गुरमीत जुनेजा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री बघेल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान […]
कोविड से मृत 596 व्यक्तियों के परिजनों के लिए राशि स्वीकृत
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा जिले में कोविड से मृत 596 व्यक्तियों के परिजनों हेतु 2 करोड़ 98 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति के पश्चात राशि संबंधित तहसीलदार को पुनर्राबंटित कर दिया गया है। सभी तहसीलदार को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत प्रकरण में प्रत्येक मृतक के परिजनों […]
बालक और बालिकाओं ने खेल और विभिन्न कलाओं में दिखायी प्रतिभा
कोरबा । कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में आदिवासी विकास विभाग कोरबा के द्वारा जिले के कटघोरा ब्लॉक के छुरिकला एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में संभाग स्तरीय खेल, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग के सभी जिलों कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, जांजगीर-चांपा तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के एकलव्य आदर्श आवासीय […]
अस्त्र-शस्त्र पुलिस थाने में जमा कराने के निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में सरपंच एवं पंच पदो के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन कराया जाना है, जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम जारी किये गये हैं, जिसके अनुसार 28 दिसम्बर मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा, सीटों के आरक्षण के संबंध में […]
कृषि में नई तकनीकों पर जागरुकता अभियान
कोरिया। वरिष्ठ वैज्ञाानिक डॉ. केशवचंद्र राजहंस की अध्यक्षता में जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र, में 23 दिसम्बर को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर कृषि शिक्षा एवं कृषि में नई तकनीकों पर जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। डॉ. संभूति शंकर साहू के द्वारा कृषि शिक्षा के महत्व एवं सभावनाओं , श्री पी. आर. बोबडे […]
विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी में छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित
बालोद। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन मे आज विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी के बाजार स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे आमजनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विकासखंड डौण्डी के ग्राम मरारटोला के श्री लक्ष्मण, ग्राम सुरडोंगर के श्रीमती नेमबती, ग्राम बेलरगोंदी […]
बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करें : सांसद दीपक बैज
दन्तेवाड़ा। संभाग स्तरीय खेल, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बस्तर सांसद श्री दीपक बैज ने संबोधित करते हुये बस्तर संभाग के सभी जिलों से आये हुए बच्चों को बताया कि इस आवासीय विद्यालय का नाम एकलव्य कैसे रखा गया। उन्होंने कहा कि बस्तर के सभी जिलों के प्रत्येक विकासखंड में आवासीय विद्यालय […]
त्रिस्तरीय पंचायतों के आम, उप निर्वाचन 2021 हेतु समय अनुसूची
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के संबंधित जिले के जिला निर्वाचन अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 सितम्बर 2021 को विभिन्न पंचायतो उप निर्वाचन होना है। जिसमें रिक्त पंचायतों के जिला पंचायत सदस्य, 30 जनपद पंचायत सदस्य, 235 सरपंच तथा 1807 पंच कुल 2075 रिक्त पदों की पूर्ति के निर्वाचन के लिये […]
ठंड से बचाव हेतु वृद्धाश्रम, प्रशामक गृह और घरौंदा गृह में वितरण किए गए गरम कपड़े
बालोद। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में संचालित वृद्धाश्रम, प्रशामक गृह और घरौंदा गृह में ठंड से बचाव हेतु आवश्यक गरम कपड़ों का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक व विभागीय कर्मचारी मौजूद थे।
