WhatsApp Group

धनतेरस पर मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई
धनतेरस पर मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस के दिन धन,समृद्धि और ऐश्वर्य के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन से पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरूआत हो जाती है। उन्होंने कहा है कि खुशी देने और बांटने से बढ़ती है इसलिए दीवाली में कुम्हारों जैसे हुनरमंदों और छोटे व्यवसाय करने वालों से दिये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें।

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ का 'स्पेस मिशन': नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे 'अंतरिक्ष संगवारी'

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *