WhatsApp Group

मक्का खरीदी 1 दिसम्बर से
मक्का खरीदी 1 दिसम्बर से

दंतेवाड़ा । खरीफ विपणन वर्ष 2021-22हेतु मक्का खरीदी छ. ग. स्टेट  सिविल सप्लाईज कारपोरेशन जिला दंतेवाड़ा के द्वारा समर्थन मूल्य में 1870.00 रुपये प्रति क्विंटल पर किया जायेगा। जिले के कुल 12 समितियों के अंतर्गत मक्का उपार्जन हेतु पंजीकृत कृषक लगभग 1930 एवं रकबा 432.14 हेक्टीयर है। जिसके माध्यम अधिकतम 10.00 क्विंटल प्रति एकड़ मक्का उपार्जन किया जायेगा।
 
मक्का उपार्जन हेतु नमी का प्रतिशत 0 से 14 प्रतिशत साथ सुथरा व गुणवत्ता युक्त होना चाहिए। मक्का खरीदी अवधि खरीफ सीजन 2021-22 के लिए 01 दिसम्बर 2021 से फरवरी 2022 तक किया जायेगा। टोकन जारी करने एवं खरीदी की प्रक्रिया धान खरीदी के अनुसार होगा मक्का में प्रति बोरा 0.50 किलो की भर्ती होगी। मक्का का परिदान छ.ग. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पाेरेशन लिमिटेड जिला दन्तेवाडा द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के माध्यम से किया जायेगा।

सुखा व साफ सुथरा एवं अच्छी गुणवत्ता युक्त मक्का जिला के सहकारी समितियों के माध्यम से क्रय किया जाना है।

इसे भी पढ़ें  शीतलहर से बचाव के लिए सुझाए

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *