WhatsApp Group

28, 29 एवं 30 जुलाई को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकाॅर्डिंग

 8 अगस्त को प्रसारित होगी 20वीं कड़ी

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपनी मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी में इस बार आदिवासी अंचलों की अपेक्षाएं और विकास विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 जुलाई को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 20वीं कड़ी का प्रसारण 8 अगस्त 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा I

Related

इसे भी पढ़ें  Vivekananda Sarovar (Budha Talab)

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *