शशिराज योगेश साहू की 'रोशनी' का कमाल
शशिराज योगेश साहू की 'रोशनी' का कमाल

अभिनेता शशिराज योगेश साहू की शार्ट फिल्म रोशनी ने कमाल दिखाया है। इस को नेशनल लेवल शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड, बेंगलुरु में नॉमिनेशन किया गया है।

आपको बता दें कि आर्यन फिल्म की पेशकश वेबसीरीज रोशनी (चैप्टर-1) एक मार्च को रिलीज हुई थी। इस वेबसीरीज के लीड रोल में शशिराज योगेश साहू और अंजली है। जिन्होंने पहले ही एपिसोड में अपनी अच्छी अदाकारी दिखाई है। वेबसीरिज म्युजिकल थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है। यदि आप कहानी के साथ सस्पेंस फिल्में देखने का शौक रखते हैं, तो आपको ये वेबसीरिज एक बार जरूर देखनी चाहिए।

रोशनी की कहानी की शुरूआत आप खुद ही देखें तो ज्यादा अच्छा होगा। वैसे आपको बता दें कि शुरूआत में शहर का एक युवक (शशरिाज) अपने पिता और दोस्त के साथ रोशनी (अंजली) को देखने उसके घर जाते हैं।

वहां पिता की उपस्थिति में ही लड़का लड़की को नापसंद कर देता है। इसके बाद शहर के कोलाहाल से दूर लड़की और उसके पिता गांव में ही रहने का प्लान बनाते हैं। कहानी में मोड़ उस वक्त आता है, जब वही लड़का (शशिराज) एक दुर्घटना में अपनी याददाश्त भुला बैठता है और उसी गांव में जहां रोशनी (अंजली) रहती है।

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ की फ़िल्म नीति का खुल गया रास्ता, कैबिनेट की बैठक में फैसले

इसके बाद भी रोशनी उसका बराबर ध्यान रखती है। आगे क्या होगा और सस्पेंस क्या हैज् यह आने वाले एपिसोड में धीरे-धीरे खुलते जाएगा। लेकिन इतना तो तय है कि आर्यन फिल्म्स् की यह प्रस्तुति आपको जरूर पसंद आएगी।

इस वेब सीरिज के डायरेक्टर विवेक दुर्ब और आर्यन तिवारी हैं। एडिटर विवेक दुबे, स्टोरी और स्क्रिप्ट आर्यन तिवारी, मेकअप संगीता सरकार है। इस वेबसीरीज में अंजली सिंह, शशिराज योगेश साहू, विवेक दुबे, राकेश तिवारी, सोनू महंत, सुनील दत्त मिश्रा और हेमू साहू दिखाई देंगे।

इसे भी पढ़ें  इंडियन आइडल में छत्तीसगढ़ के सहदेव की धांसू एंट्री…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *