WhatsApp Group

आमने-सामने की टक्कर में सूमो पलटी, 9 लोग घायल
आमने-सामने की टक्कर में सूमो पलटी, 9 लोग घायल

भिलाई। पाटन से रायपुर जाने वाले मार्ग में एम जामगांव और मोतीपुर के बीच दो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर में सूमो पलट गई। हादसे में लगभग 9 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार मुख्य मार्ग में दोनों कार आपस में टकरा गए। घटना के बाद आसपास रहे स्थानीय लोग दौड़े और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान कुछ लोगों को हल्की चोटें आई है। हालांकि गनीमत ये रही कि हादसे में कोई गंभीर स्थिति में नहीं है। घायलों में 3 महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। बताया गया कि सूमो 11 मजदूरों को लेकर रायपुर जा रही थी। वहीं दूसरी कार में महिला के साथ बच्चे सवाल थे। सूमो रनचिरई बालोद की है, जबकि कार में सवाल 3 महिला, एक पुरुष के साथ 2 बच्चे थे। कार करहीभदर (बालोद) जा रही थी किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है। कई जगहों से गाड़ी पिचक गई है।

इसे भी पढ़ें  मुख्यमंत्री भूपेश कल करेंगे 177 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *