कुएं में गिरने से तेंदुए की मौत, कोरिया में जंगल में भी मिला तेंदुए का शव
कुएं में गिरने से तेंदुए की मौत, कोरिया में जंगल में भी मिला तेंदुए का शव

कांकेर/बैकुंठपुर/रायपुर। प्रदेश के कांकेर जिले में कुएं में गिरने से एक तेंदुए की मौत हो गई, जबकि कोरिया जिले के जनकपुर जंगल के पास भी एक तेंदुए का शव मिला। दोनों की मौत में क़रीब 24 घंटे का अंतर है। वन विभाग का अमला जांच में जुट गया है। कोरिया के जनकपुर के लावाहोरी बीट में तेंदुए का शव मिला है। प्रथम दृष्टिया यह बताया गया है कि तेंदुए की मौत स्वाभाविक है। वह क़रीब पंद्रह वर्ष का बताया गया है। जबकि दूसरे तेंदुए का शव कांकेर के चारामा स्थित जैसाकर्रा के खेत स्थित कुँए में मिला है। दोनों ही तेंदुए का पीएम करा कर वन विभाग ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *