धान खरीदी केन्द्र में सुविधाओं का होगा विस्तार: विधायक चंदन कश्यप
धान खरीदी केन्द्र में सुविधाओं का होगा विस्तार: विधायक चंदन कश्यप

नारायणपुर । हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक श्री चंदन कश्यप ने आज चांदागांव में नवीन धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किसानों और ग्रामीणों की उपस्थिति में किया। विधायक श्री कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों की चिरप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। किसानों को धान बेचने के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। यहां धान उपार्जन केन्द्र प्रारंभ होने से करीब 17 गांवों के किसानों को इसका फायदा मिलेगा। लगभग 1 हजार किसानों का 20 हजार क्विंटल धान की खरीदी इस उपार्जन केन्द्र द्वारा की जायेगी। यहां सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जायेगी। धान चबूतरे और उपार्जित धान के रख-रखाव के लिए धान शेड का निर्माण किया जायेगा। वहीं इसके चारो ओर आहाता भी बनाया जायेगा। यहां के किसानों की सुविधा के लिए ग्रामीण बैंक भी खोलने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष पंडीराम व्ड्डे, श्री रजनू नेताम के अलावा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक श्री चंदन कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री किसान पुत्र है, और किसानों की समस्याओं को महशूस करते हैं। उन्होंने किसानों से 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा है। उन्होंने प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ भी किया है। उन्होनंे आदिवासी क्षेत्र में आय का मुख्य जरिया वनोपज के भी मूल्य में वृद्धि की है। इसके साथ ही तेन्दू पत्ता की खरीदी को भी बढ़ाते हुए 4000 रूपये प्रतिमानक बोरा किया है। इससे इस अंचल के वनवासियों को निश्चित रूप से आर्थिक लाभ हुआ है। शासन द्वारा अब 52 प्रकार के वनोजपों की खरीदी की जा रही है। उन्होने युवाओं का आव्ह्ान करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी के क्षेत्र में अवसर सीमित है, इसलिए युवा खेती-किसानी की ओर भी ध्यान देवंे।

उन्नत स्तर की खेती करें और गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ायें, इससे अन्य लोगों को भी इसका लाभ मिले। युवा मछलीपालन, कुक्कुटपालन, मधुमक्खी पालन, गौपालन, बकरीपालन, बतख पालन आदि ऐसे रोजगारमूलक कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसका लाभ ग्रामीणजन उठा सकते हैं। इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर नवीन धान उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पंडीराम वड्डे और श्री रजनू नेताम, श्री राजेश दीवान ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए अपनी मांग रखी, जिसके निराकरण का विधायक श्री कश्यप ने आश्वासन दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *