टिकट नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, मना लेंगेः डॉ. रमन सिंह
टिकट नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, मना लेंगेः डॉ. रमन सिंह

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर कहा कि नाराजगी तो है। कुछ लोगों को टिकट मिलने की उम्मीद थी, पर सब को टिकट देना संभव नहीं था। नाराज लोगों से बातचीत करके समझाइश दी जाएगी। हमारे पुराने कार्यकर्ता हैं, सब मान जाएंगे ऐसी उम्मीद है । डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि रायपुर स्थित अंबेडकर चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने इस देश के करोड़ों लोगों को जीवन जीने का उत्साह और आत्मविश्वास दिया। उन्होंने इस देश को सबसे बड़ी ताकत दी, जिससे यह देश चल रहा है ऐसे संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका रही।

मंडी टैक्स को लेकर डॉ रमन सिंह ने कहा कि ये नए टैक्स और नए-नए कानून बना रहे हैं। किसानों का इससे बड़ा शोषण और क्या हो सकता है। वहीं धान खरीदी को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि 10 दिन के अंदर देखना होगा कि धान खरीदी की क्या स्थिति बनने वाली है। इनके पास ना प्लानिंग है, ना कोई योजना और ना ही कोई व्यवस्था है। 15 साल के भाजपा के शासन काल में कोई दिक्कत नहीं आई जो आज आ रही है। डॉ. रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस के इन्वेस्टर्स मीट को लेकर कहा कि राज्य की आर्थिक हालत इतनी खराब हो गई है कि जो भी इन्वेस्टमेंट करेगा वह चिंतित होगा। नई इन्वेस्टमेंट आने की स्थिति छत्तीसगढ़ में नहीं है। यहां की कानून व्यवस्था लचर है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति काफी बुरी है। अच्छे-अच्छे भी हिम्मत नहीं करते कि यहां पर आकर अपना इन्वेस्टमेंट करें। अवैध जमीन के कारोबार में मंत्री की संलिप्तता पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर अपनी सहमति जताते हुए डॉ रमन सिंह ने कहा कि सबके हाथ सने हुए हैं। जितना कमाना है, कमा लें। 3 साल हो गए हैं, 2 साल बाकी है। इन्हें मालूम है कि 2 साल बाद उनकी क्या हालत होनी है। छत्तीसगढ़ में नीचे से लेकर ऊपर तक लूट का राज चल रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *