थ्रेशर मशीन पलटी, दो महिलाओं की दबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
थ्रेशर मशीन पलटी, दो महिलाओं की दबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़। धान मिसाई मशीन पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। घटना के दौरान दोनों महिलाएं मशीन में सवार थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। घटना सारंगढ़ के सरिया थाना क्षेत्र की घटना है। अमेरा निवासी अहिल्या मानिकपुरी और लता सेठ थ्रेशर मशीन में सवार होकर धान मिसाई के लिए कोसमडीह गांव जा रहे थे। इस बीच अनियंत्रित होकर थ्रेशर मशीन पलट गई और इस हादसे में दोनों महिलाए थ्रेशर मशीन में के नीचे दब गई। इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मशीन वे नीचे से निकाला गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें
शादी के नाम पर ठगी, गिरफ्तार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *