पूर्व मंत्री मूलचंद खंडेलवाल का निधन
पूर्व मंत्री मूलचंद खंडेलवाल का निधन

बिलासपुर । बिलासपुर के भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता एवं मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मूलचंद खंडेलवाल का शुक्रवार सुबह 84 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। पुत्र संजय खंडेलवाल ने बताया कि उनके पिता का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। मूलचंद खंडेलवाल का जन्म 1937 में हुआ था। खंडेलवाल जनसंघ के समय से सक्रिय थे और गोल बाजार वार्ड के पार्षद पद से राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी।

मूलचंद खंडेलवाल की पहचान बिलासपुर के साथ ही अविभाजित मध्यप्रदेश में ‘मुल्लू भैया’ के रूप में थी। राजनीति में खुद उत्साही थे और कार्यकर्ताओं में जोश भर देते थे। खंडेलवाल ने बिलासपुर में कांग्रेस के गढ़ को 1990 में पहली बार ढहाया था और विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें अविभाजित मध्य प्रदेश में मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। भाजपा नेता मूलचंद खंडेलवाल की बेटी, दामाद व नाती बहू की करीब 5 साल पहले मध्य प्रदेश के सीहोर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। पूर्व मंत्री खंडेलवाल की बड़ी बेटी छाया कानूनगो (53), दामाद प्रकाश कानूनगो (60), नाती डॉक्टर अभिषेक कानूनगो और अभिषेक की पत्नी सुरभि भोपाल से सभी कार में इंदौर के लिए रवाना हुए। इनके साथ प्रकाश का भतीजा अक्षत खंडेलवाल भी शामिल था। शुक्रवार सुबह 9 बजे जैसे ही सीनियर भाजपा नेता की खबर आई। भाजपाइयों में दशहरे का उत्साह मातम में बदल गया। निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेता व कार्यकर्ता अपोलो अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने बेटे संजय खंडेलवाल से भेंट कर शोक सांत्वना व्यक्त की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *