राज्य में शांति, खुशहाली व समृद्धि की मनोकामना लेकर मरकाम ने की पदयात्रा
राज्य में शांति, खुशहाली व समृद्धि की मनोकामना लेकर मरकाम ने की पदयात्रा

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मोहन मरकाम की पदयात्रा गीदम से ब्रम्हमुहूर्त में शुरू हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ में शांति, खुशहाली और समृद्धि की मनोकामना लेकर कोण्डागांव के शीतला मंदिर से दंतेश्वरी माता मंदिर तक चार दिवसीय पदयात्रा किये। प्रदेश अध्यक्ष की यात्रा आठ अक्टूबर शुक्रवार को माता शीतला मंदिर कोण्डागांव से आरंभ हुई, जो ग्राम भानपुरी जिला बस्तर पहुंची नौ अक्टूबर को भानपुरी से प्रारंभ होकर पंडरीपानी पहुंची। पण्डरीपानी जिला बस्तर से पदयात्रा प्रारंभ होकर ग्राम डिलमिली पहुंची।

ग्राम डिलमिली जिला बस्तर से गीदम जिला दंतेवाड़ा पहुंची जहां यात्रा का स्वागत दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, छबीन्द्र कर्मा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं पदयात्रियों को रास्ते के किनारे मे पेड़ के नीचे ही विश्राम किया करते थे। पूरी यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में पदयात्रियों ने कोविड नियमो का पालन करते हुए शिरकत किये। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर एक दिवसीय मौन-व्रत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम दंतेवाड़ा में शामिल हुए और गीदम तक पदयात्रा की। आज ब्रम्ह मुहूर्त में गीदम से पदयात्रा प्रारंभ होकर आज सुबह छः बजे माँ दंतेश्वरी के आरती में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा माँ दंतेश्वरी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई और माँ दंतेश्वरी से प्रदेश की सुख-समृद्धि की
कामना की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *