सूरजपुर। जिले में ठंड दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने नगरी क्षेत्र में राहगीरों को ठंड से राहत देने जिले के सभी सीएमओ को अलाव की व्यवस्था करने निर्देश दिए थे। नगर पालिका ने ठंड से बचाव के लिए नगर के कई चिन्हित जगहों पर अलाव की व्यवस्था की है […]
Author Archives: 36Khabar News Desk
कोविड-19 से मृत्यु के 572 प्रकरणों में क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत
धमतरी। साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा की अध्यक्षता में आज सुबह 11.00 बजे आयोजित हुई, जिसमें उन्होंने लंबित प्रकरणों का निराकरण जल्द से जल्द और गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में कोविड-19 के संक्रमण से मृत्यु की क्षतिपूर्ति के बारे में जानकारी ली, जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी […]
प्रथम चरण का ही 2 लाख लोगों को नहीं लगा है टीका
बलौदाबाजार। ऑमीक्रान वायरस संक्रमण की प्रबल आशंका के बीच कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने सेम्पल जांच एवं टीकाकरण की गति और तेज करने को कहा है। उन्होंने कमजोर उपलब्धि वाले ग्राम पंचायतों की पहचान कर युद्धगति से वहां टीकाकरण अभियान चलाने को कहा है। संबंधित एसडीएम को रणनीति बनाकर जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के […]
नगरीय निकाय निर्वाचन 2021
कोरिया। रिटर्निग ऑफिसर शिवपुर-चरचा एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर बैकुण्ठपुर ने समस्त अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्ययों का लेखा दाखिल करने कहा है।नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा के समस्त अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्ययों का लेखा दाखिल किए जाने हेतु 10 जनवरी 2022 एवं 11 जनवरी 2022 तक कार्यालयीन समय पर स्वंय अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता के […]
चरवाहों को प्रशिक्षण
महासमुंद। महासमुंद ज़िले में गौठानों का क्लस्टर बना कर गोवंश की और बेहतर तरीके से देखभाल की अभिनव पहल शुरू की गयी है। मवेशियों को गौठानों में रोज़ नियमित रूप से सुरक्षित लाने-ले जाने के लिए चरवाहों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कृषि विभाग एवं पशु चिकित्सा द्वारा दिया जा रहा है। चरवाहों […]
वर्क्स डिपार्टमेंट व संस्थानों से प्राप्त धनादेश का ऑनलाईन एन्ट्री जरूरी
गरियाबंद। वर्क्स डिपार्टमेंट द्वारा बैंक को प्रेषित धनादेशों को नियमानुसार ऑनलाईन एन्ट्री व प्रतिदिन कोषालय में प्रेषित करना जरूरी है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने इस हेतु भारतीय स्टेट बैंक शाखा गरियाबंद के शाखा प्रबंधक को परिपत्र जारी कर आवश्यक व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया है। कलेक्टर द्वारा जारी परिपत्र में अवगत कराया गया […]
ताम्रध्वज साहू ने लिया नवीन मेला स्थल का जायजा
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण गृह, जेल, धर्मस्व और पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू आज राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारियों का जायजा लेने राजिम पहुंचे। उन्होंने चौबेबांधा मार्ग पर चिन्हांकित 54 एकड़ जमीन में इस वर्ष प्रस्तावित राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही स्थाई संरचना और विकास के […]
कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा तीन करोड़ पार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा तीन करोड़ को पार कर गया है। कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर यहां अब तक (20 दिसम्बर तक) तीन करोड़ एक हजार 122 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में एक करोड़ 86 लाख 40 हजार 909 लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका […]
छत्तीसगढ़ मॉडल और उसका मेरे जीवन में प्रभाव विषय पर निबंध प्रतियोगिता
रायपुर। नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी द्वारा नालंदा परिसर एवं सेन्ट्रल लाइब्रेरी के सदस्यों के लिए ‘छत्तीसगढ़ मॉडल और उसका मेरे जीवन में प्रभाव’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई है। यह प्रतियोगिता हिन्दी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी भाषा (बोली) में होगी, जिसमें अधिकतम 750 शब्द में निबंध लिखना होगा। इच्छुक सदस्य प्रतियोगता के लिए निबंध […]
21 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं
रायपुर। प्रदेश के 21 जिलों में 20 दिसम्बर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 19 हजार 762 सैंपलों की जांच में 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। अभी प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.07 प्रतिशत है। राज्य के पांच जिलों बेमेतरा, महासमुंद, जशपुर, कोंडागांव और नारायणपुर […]
