रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत खुर्सीपार केनाल रोड का लोकार्पण किया। कोहका माईनर मेन केनाल से नंदनी रोड तक तीन किलोमीटर लंबी केनाल रोड का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य 28 करोड़ 86 लाख 84 हजार रूपए की लागत से कराया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर नगरवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
केनाल रोड का बहुत ही आकर्षक ढंग से सौन्दर्यीकरण कराया गया है। इसके किनारे एक खूबसूरत गार्डन का निर्माण किया गया है। केनाल रोड के बन जाने से भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक-13 के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, विधायक श्री देवेन्द्र यादव, भिलाई नगर निगम के पदाधिकारी एवं पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। फोर लेन की इस केनाल रोड के मध्य स्थित डिवाईडर पर ऊंचे-ऊंचे पोल में एलईडी लाईट लगाई गई है। डिवाईडर के बीच के हिस्से चम्पा फूल के पौधे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने केनाल रोड के लोकार्पण के बाद यहां रोड शो भी किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजदू लोगों ने खुशी से हवा में हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।
- रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़ा पहरा; SUDA ने जारी किए सख्त निर्देश, लगेगा भारी जुर्माना
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की 518 प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची, रायपुर समेत प्रदेश भर में आदेश प्रभावी
- ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास: पुष्पा 2 को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी सिंगल लैंग्वेज फिल्म, छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में भी धूम
- बिलासपुर: ड्यूटी से गायब 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, CMHO डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप
- बिलासपुर: PM आवास दिलाने के नाम पर जेवर ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया गिरोह
- बस्तर की कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द शुरू होगा रोमांचक सफर; देखें क्या है इसकी खासियत
- रायपुर मतदाता सूची: 5.11 लाख वोटरों के नाम कटने की तैयारी, कहीं आपका नाम तो नहीं? SIR प्रक्रिया तेज
- बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारियल भूसे की आड़ में ले जा रहे थे ₹6 करोड़ का गांजा, ओडिशा से राजस्थान जा रहा था ट्रक
- गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगा छत्तीसगढ़ का गौरव, जनजातीय वीर नायकों के ‘डिजिटल संग्रहालय’ की झांकी चयनित
- सूरजपुर में बाघ का शिकार: रक्षक ही बना भक्षक, महिला सरपंच और पति समेत 7 गिरफ्तार