उत्तर बस्तर कांकेर। 28वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले के दो विद्यार्थियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर पुरस्कृत किया गया है। कांकेर विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटौद के कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी लिसा साहू एवं आकांक्षा साहू ने गाईड टीचर एवं व्याख्याता श्रीमती प्रमिला साव के मार्गदर्शन में औषधि पौधों द्वारा परंपरागत उपचार प्रणाली पर प्रोजेक्ट तैयार किया था, जिसे जिला स्तर से चयन कर राज्य स्तर पर भेजा गया था और वहां से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए थे, जिसके फलस्वरूप उन्हें 05 हजार रूपये नकद एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया है। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने दोनों छात्राओं को आज यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण कावड़े, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक एवं बीईओ कांकेर भुवन जैन और गाईड टीचर एवं व्याख्याता श्रीमती प्रमिला साव भी उपस्थित थे।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर